JOIN TELEGRAM

HMPV Virus: लक्षण, बचाव और गंभीर प्रभावों से जुड़ी पूरी जानकारी

HMPV Virus: ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) एक श्वसन संक्रमण है, जो सर्दियों के मौसम में अधिक फैलता है, यह संक्रमण पहली बार दिसंबर 2024 में चीन में और जनवरी 2025 में भारत में रिपोर्ट किया गया। HMPV मुख्यतः बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को प्रभावित करता है। हालांकि, अधिकांश मामलों में यह हल्के लक्षणों के साथ समाप्त हो जाता है, लेकिन कुछ गंभीर स्थितियां भी विकसित हो सकती हैं। आइए, इस वायरस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

HMPV के लक्षण

HMPV संक्रमण से प्रभावित लोगों में सामान्य और गंभीर दोनों प्रकार के लक्षण हो सकते हैं-

सामान्य लक्षण:

  • खांसी
  • बुखार
  • गले में खराश
  • बहती या बंद नाक
  • सिरदर्द
  • शरीर में दर्द

गंभीर लक्षण:

  • तीव्र किडनी की समस्या (एक्यूट किडनी इंजरी)
  • सांस लेने में कठिनाई
  • कमजोरी और थकावट
  • पेट में दर्द और मतली

HMPV Virus संक्रमण के गंभीर प्रभाव

HMPV संक्रमण सामान्यतः श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

1. एक्यूट किडनी इंजरी का खतरा

पुणे स्थित श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर भारद्वाज के अनुसार, HMPV के गंभीर मामलों में किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, खासकर कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्तियों को इस खतरे से सावधान रहना चाहिए।

2. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. रमन शेखर बताते हैं कि:

  • HMPV संक्रमण के कारण कुछ मामलों में मतली, उल्टी और पेट दर्द हो सकता है।
  • कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में यह आंतों में सूजन का कारण बन सकता है।

HMPV Virus का फैलावऔर म्यूटेशन

क्या है म्यूटेशन का प्रभाव?

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, एचएमपीवी में दो नए म्यूटेशन पाए गए हैं, जो इसकी संक्रामकता को बढ़ा सकते हैं, यही कारण है कि इस बार संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।

प्रसार का समय:

यह वायरस मुख्य रूप से सर्दियों के दौरान फैलता है, पांच साल से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों में इसका खतरा अधिक होता है।

बचाव के उपाय

एचएमपीवी संक्रमण से बचने के लिए कुछ सावधानियां अपनाएं:

  1. साबुन और पानी से बार-बार हाथ को धोएं।
  2. भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
  3. मास्क पहनें, खासकर सर्दी-खांसी होने पर।
  4. स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम से अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करें।
  5. यदि लक्षण गंभीर हों, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।

एचएमपीवी और बच्चों में खतरा

बच्चों के लिए विशेष सावधानियां:

  • छोटे बच्चों में संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
  • बच्चों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोकें।
  • सर्दी-खांसी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

HMPV क्या है?

एचएमपीवी एक श्वसन वायरस है, जो खांसी, बुखार, और गले में खराश जैसे लक्षण पैदा करता है, यह बच्चों और बुजुर्गों को अधिक प्रभावित करता है।

क्या HMPV का इलाज संभव है?

जी हां, एचएमपीवी का इलाज संभव है, अधिकतर लोग बिना किसी विशेष उपचार के ठीक हो जाते हैं। गंभीर मामलों में डॉक्टर की देखरेख में उपचार किया जाता है।

HMPV संक्रमण से बचने के लिए क्या करें?

हाथों की स्वच्छता बनाए रखें, भीड़-भाड़ से बचें और इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने वाले आहार का सेवन करें।

किसे एचएमपीवी का अधिक खतरा है?

पांच साल से कम उम्र के बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को इसका अधिक खतरा होता है।

एचएमपीवी एक सामान्य श्वसन वायरस है, लेकिन इसके गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, समय पर उपचार और सावधानियों के साथ, इस संक्रमण से बचा जा सकता है।

यह भी पड़ें –

Leave a Comment